फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Mon, 23 Oct 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
मृतक बृजेश का फाइल फोटो।
विज्ञापन
गदरपुर। कार की टक्कर लगने के बाद दीवार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार रात ग्राम रामजीवनपुर नंबर तीन निवासी बृजेश कुमार (26) बाइक पर गदरपुर से घर लौट रहे थे। निरंकारी आश्रम के मोड़ के पास पहुंचा सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में में बृजेश बाइक सहित दीवार से जा टकराए और सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। परिजनों ने बृजेश को सीएचसी गदरपुर में दिखाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार को बृजेश का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
बृजेश कुमार का सात साल पहले ग्राम रामजीवनपुर नंबर तीन निवासी पूजा के साथ विवाह हुआ था। वह अपने पीछे पत्नी पूजा दो बेटे लवजीत, लवकांश और छह माह की बेटी अंशिका सहित परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी बृजेश की जान
गदरपुर। बाइक चलाते समय अगर बृजेश कुमार ने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि सिर पर चोट लगने की वजह से बृजेश के सिर से काफी खून बह गया और वह अचेत हो गया था। बृजेश को एक निजी अस्पताल में दाखिल किया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें