फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मुख्यमंत्री धामी आज नानकमत्ता में

Mon, 23 Oct 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
-22एसटीजी08पी: नानकमत्ता में प्रस्तावित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम को लेकर व्यवस
विज्ञापन
नानकमत्ता। बंगाली कॉलोनी समिति की ओर से अपनी कॉलोनी में श्री श्री मां दुर्गा मंदिर बनाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को इसका शुभारंभ कर दुर्गा महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब एवं गुरुद्वारा दूधवाला कुआं पर भी मत्था टेकेंगे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. प्रेम सिंह राणा ने बताया कि दुर्गा कमेटी के अध्यक्ष सुरंजन राय ने सीएम धामी को आमंत्रित किया था। इसे सीएम ने स्वीकृति दे दी। इसकी सूचना मिलने पर जिला प्रशासन भी चौकस हो गया है। पुलिस प्रशासन ने रविवार को गुरुनानक एकेडमी के मैदान में बने हेलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की। वहां तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, नायब तहसीलदार राजेंद्र सनवाल, नगर पंचायत की ईओ विमल जोशी, राजस्व निरीक्षक अनंत शर्मा, भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य केडी गहतोड़ी, ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, इंद्रजीत सिंह मान, पुष्पेंद्र राना आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें