फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कृषि, मानविकी, प्रौद्योगिक और पीजीएस के अधिष्ठाता बदले

Wed, 26 Feb 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि और प्रौद्योगिक विवि में अधिष्ठाता पद पर अपनी समयावधि पूर्ण करने के बाद कृषि, प्रौद्योगिकी, सीबीएसएच और स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अधिष्ठाताओं को बदल कर वरिष्ठ प्राध्यापकों को उनकी कमान सौंपी गई है। निदेशक शोध को तीन माह का विस्तार सहित सामुदायिक विज्ञान विभाग की डीन को ही वरिष्ठता का लाभ देते हुए दोबारा कार्य विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. गौहर ताज की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप के स्थान पर सस्य विज्ञान महाविद्यालय में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुभाष चंद्रा को अधिष्ठाता बनाया गया है। डॉ. अलकनंदा अशोक के स्थान पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एसएस गुप्ता और डॉ. संदीप अरोरा के स्थान पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार गौर को नियमित अधिष्ठाता का दायित्व सौंपा गया है। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. केपी रावरेकर के स्थान पर डॉ. आरपीएस गंगवार, डॉ. अल्का गोयल को अधिष्ठाता का दायित्व मिला है।
निदेशक शोध डॉ. अजीत सिंह नैन को तीन माह का सेवा विस्तार दिया गया है। डॉ. नैन को तीन माह तक निदेशक शोध के कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे। सभी अधिष्ठातों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें