फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीआईएसएफ जवान पर जानलेवा हमला

Mon, 09 Sep 2024 04:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। सीआईएसएफ जवान पर अज्ञात युवक ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवराजपुर पट्टी गांव निवासी अर्पित कुमार ने दी तहरीर में बताया कि उसका भाई अरविंद कुमार 29 अगस्त की रात को किसी कार्य से घर से जसपुर आया था। रात करीब दो बजे उसका फोन आया कि एक अज्ञात युवक ने उस पर धारदार हथियार से गले व पेट पर हमला कर दिया है।
विज्ञापन

सूचना पाकर वह लोग घटनास्थल सुभाष चौक पहुंचे, तो देखा कि उसका भाई खून से लथपथ पड़ा था। इसकी सूचना थाना कोतवाली को दी। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अर्पित ने बताया कि उसका भाई अरविंद कुमार सीआईएसफ में गार्ड है और इन दिनों वह आंध्र प्रदेश में एयरपोर्ट पर तैनात है।
विज्ञापन

एसआई की परीक्षा देने के लिए छुट्टी लेकर आया था। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें