फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट से ऑडर किए कड़ाही पनीर में निकला चूहा

Fri, 20 Apr 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
रोटी में चूहे के मांस को दिखाता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेस्टोरेंट से मंगाए कड़ाही पनीर में मरा हुआ चूहा निकला। एक युवक के मुंह में चूहे का अवशेष आने से उसे उल्टियां होने लगी और उसकी हालत बिगड़ गई। खाना मंगाने वाले ग्राहकों ने रेस्टोरेंट पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा, लेकिन रेस्टोरेंट स्वामी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। इस पर लोगों ने खाद्य निरीक्षक से मामले की शिकायत की है।  
विज्ञापन


जसपुर रोड नई अनाज मंडी के पीछे रहने वाले सुनील कुमार प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर उनके वहां कुछ परिचित मोहित रस्तोगी, पवन चौहान, अंकुर शर्मा, भुवनेश कांडपाल और शुभम विश्नोई पहुंचे। इन सभी ने एक रेस्टोरेंट से कड़ाही पनीर और दाल आदि मंगवाई। खाना खाते समय एक युवक के मुंह में चूहा आ गया। मुंह में बाल आने और अजीब सा स्वाद होने के चलते उसने निवाला थूक दिया।

देखा तो निवाले में चूहे के शरीर का भाग था। उल्टियां होने से युवक की हालत बिगड़ गई। इसपर वह लोग बचा हुआ खाना लेकर रेस्टोरेंट पहुंचे लेकिन रेस्टोरेंट स्वामी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। सुनील कुमार ने मामले की सूचना खाद्य निरीक्षक मनोज सेमवाल को दी। सेमवाल ने बताया कि अभी वह रुद्रपुर में है। उन्हें इस मामले में मौखिक शिकायत मिली है। उन्होंने शुक्रवार को काशीपुर पहुंचकर जांच करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें