जसपुर। सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव पड़ा मिला। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को जीजीआईसी के सामने वाले मार्ग स्थित श्मशान घाट के पास एक युवक का शव सड़क पर पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव की शिनाख्त उसके पास मिले आधार कार्ड से की। आधार कार्ड पर युवक का नाम शफात नबी (38) निवासी मोहल्ला दिल्ला सिंह लिखा है।