फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विद्यार्थियों के लिए जूता और बैग की धनराशि करनी होगी डीबीटी

Sat, 06 Dec 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। प्रधानाचार्यों को जूता-बैग खरीदने के लिए विद्यार्थियों के खाते में धनराशि भेजनी होगी। विभाग ने ब्लॉक के 137 शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के 13181 विद्यार्थियों के लिए 50,48,934 की धनराशि भेज दी है। जिला शिक्षाधिकारी ने बच्चों के खाते में शीघ्र धनराशि भेजकर जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ने उप शिक्षाधिकारी को पत्र भेजकर शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए करीब 50 लाख की धनराशि आवंटित की है। उन्होंने कक्षा एक से पांच के विद्यार्थियों को 318 रुपये प्रति छात्र और कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए 462 रुपये धनराशि डीबीटी के माध्यम दी जानी है।
यह धनराशि विद्यालय प्रबंधन समिति के खाते में भेजी जा चुकी है। उन्होंने यह धनराशि छात्र-छात्राओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजकर छह दिसंबर तक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अभी तक प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापक खड़कपुर देवीपुरा स्थित एक प्रतिष्ठान से जूता-बैग खरीदकर बच्चों को देते थे।
विज्ञापन





जूता, बैग की धनराशि विभाग से प्राप्त हो गई है। ज्यादातर विद्यालयों को धनराशि भेजी जा चुकी है। शेष को धनराशि भेजकर दस्तावेज उच्चाधिकारियों को भेजे जाएंगे। -धीरेंद्र कुमार साहू, बीईओ काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें