फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बहू ने मायके वालों के साथ सास को पीट-पीट कर मार डाला

विज्ञापन
दिनेशपुर में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाती मृतका की बेटी। संवाद
विज्ञापन
दिनेशपुर। रिश्तों के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पति से विवाद के बाद पत्नी ने मायके के लोगों को बुलाकर सास और पति पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावरों ने सास की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने नामजद तहरीर पर आरोपी पत्नी, उसकी मां, बहन, भाई और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम गमगीन माहौल में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी है।
विज्ञापन


वार्ड चार निवासी प्रसन्नजीत साह का मंगलवार दिन में पत्नी सुरभि से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। शाम को कहासुनी के बाद विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि देर रात सुरभि ने काशीपुर से अपनी मां, बहन, भाई और उनके दो दोस्तों को बुला लिया। मायके वालों के आते ही सुरभि ने उनके साथ मिलकर पति प्रसन्नजीत और सास संध्या साह (70) पर हमला बोल दिया। इसमें घटना में संध्या और प्रसन्नजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां संध्या को मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी सहित सभी हमलावरों को हिरासत में ले लिया। बुधवार सुबह फॉरेंसिक एक्सपर्ट महेश राम ने टीम के साथ घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। प्रसन्नजीत की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पत्नी सुरभि साह, उसकी मां सुजाता, बहन दिशा, भाई अमन और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या और पीटने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन






घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना हुई कैद


बुधवार सुबह एसएसपी अजय गणपति, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, सीओ डीआर वर्मा ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि प्रसन्नजीत की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। फुटेज चेक किए जा रहे हैं। कहा कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।



मां की मौत की खबर पर मायके पहुंचीं सात बेटियां

प्रसन्नजीत की मां की हत्या के बाद उसकी सात बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की मौत की खबर पाकर सभी बहनें बुधवार सुबह मायके आ गईं। बड़ी बहन रानी ने एसएसपी और सीओ से न्याय की गुहार लगाकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विधायक अरविंद पांडेय भी प्रसन्नजीत के घर पहुंचे और सीओ से घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी।




फोटो 19- मृतका की फाइल फोटो। परिजन
मामूली बात पर उजड़ गया प्रसन्नजीत का भरा-पूरा परिवार
- हत्या के साथ हुआ दिन भर चले क्लेश का अंत, दो साल की मासूम को नहीं पता मां कहा गई
साइड स्टोरी
सरोज मंडल
दिनेशपुर। प्रसन्नजीत साह के घर मंगलवार दिन भर चले विवाद का अंत देर रात उसकी मां की हत्या के साथ खत्म हुआ। इस घटना से प्रसन्नजीत का भरा पूरा परिवार पूरी तरह से उजड़ गया है। अब उसके घर में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की मौत और पत्नी के जेल चले जाने के बाद अब वह दो साल की बेटी के साथ घर में अकेला रह गया है।
मुख्य चौराहा वार्ड चार निवासी प्रसन्नजीत ऑनलाइन काम करता है। वह सात बहनों का इकलौता भाई है। बहनों की शादी के बाद चार साल पहले उसकी शादी काशीपुर निवासी गोपाल साह की बेटी सुरभि से हुई थी। उसकी दो साल की एक बेटी भी है। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अक्सर क्लेश हुआ करता था।
परिजनों के अनुसार प्रसन्नजीत के बहनों के मायके आने जाने पर भी सुरभि अक्सर नाराज रहती थी। दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन विवाद होता था। दोनों में अक्सर होने वाले झगड़े को लेकर कई बार पंचायत भी हुई। एक साल पहले सुरभि पति से झगड़कर मायके चली गई थी। बाद में समाज के लोगों की मध्यस्थता के बाद वह पति के पास आ गई।
लेकिन दोनों में अक्सर होने वाली कलह पहले से और बढ़ गई। मंगलवार के दिन दो साल की बेटी को बुखार की बात पर उनमें विवाद हो गया। बताया जाता है कि क्लेश इतना बढ़ गया कि रात में उनमें हाथापाई भी हो गई। इससे गुस्साई सुरभि ने अपने पति को सबक सिखाने की ठान ली। रात 11 बजे उसने काशीपुर स्थित अपने मायके में फोन करके अपनी मां, बहन, भाई और उनके दो दोस्तों को बुला लिया। मायके वालों के आते ही उनके साथ मिलकर सुरभि ने पति और सास पर प्राण घातक हमला बोल दिया। दिन भर चला क्लेश खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें