फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नगर की आंतरिक सड़कों पर भी लावारिस जानवरों से खतरा

Sun, 12 Oct 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में सड़कों पर घूमते लावारिस जानवर। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर की आंतरिक सड़कों पर भी लावारिस जानवरों का खतरा है। आवास विकास रोड पर हर समय लावारिस जानवरों का जमावड़ा रहता है। बेजुबान वाहन संचालन में बाधा उत्पन्न करते हैं।
विज्ञापन


आवास विकास क्षेत्र पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट से सटा है। घनी आबादी वाले इलाके में हर समय लावारिस जानवरों की आवाजाही बनी रहती है। जरा सा नजर चूकने पर दुकान के सामान पर टूट पड़ते हैं। रात में जानवर लोगों के बगीचे को नुकसान पहुंचाते हैं। लोग समय-समय पर लावारिस जानवरों से निजात दिलाने की मांग उठाते रहते हैं, लेकिन जिम्मेदार महकमों पर कोई असर नहीं पड़ता।
-कोट:
लावारिस जानवर नगर की बड़ी समस्या बन गए हैं। लावारिस जानवरों के कारण यातायात संचालन में बाधा पहुंचती है। व्यापारियों को भी लावारिस जानवर चपत लगाते हैं। नगर निगम को ध्यान देना चाहिए। -संजय जुनेजा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रुद्रपुर-फोटो01पी
विज्ञापन

-कोट:
आज के समय में लावारिस जानवर सबसे बड़ी समस्या बन गए हैं। लावारिस जानवरों से नगर भी अछूता नहीं है। लावारिस जानवरों के कारण सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। इससे निजात मिलनी चाहिए। -मनोज छाबड़ा, महामंत्री व्यापार मंडल रुद्रपुर-फोटो02पी
विज्ञापन

-कोट:
लावारिस जानवरों से निजात दिलाने के की योजना बनाई जा रही है। लावारिस जानवरों को गोशाला भिजवाया जाएगा। -नरेश चंद्र दुर्गापाल, एमएनए नगर निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें