रुद्रपुर। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हो गया। शनिवार को विकास भवन सभागार में सर्वसम्मति से एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी गठित हुई। इसमें दान सिंह जग्गी को जिलाध्यक्ष और हरपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा तान्या जोशी, दिलीप जेडा को उपाध्यक्ष, राजकुमार साहनी को जिला मंत्री, सनद कुमार शर्मा को संयुक्त मंत्री और धर्मपाल सिंह को संगठन मंत्री चुना गया। मनोनीत पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन के विकास के लिए वे पूरे मनोयोग से जुटेंगे। संवाद