खटीमा। उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक रविवार को तहसील परिसर में आयोजित की गई। इसमें थारू- गैर थारू भूमि विवाद के मुद्दे पर समाधान के लिए कमेटी गठन की मांग की गई। इसके साथ ही वंचित राज्य निर्माण सेनानियों के चिन्हीकरण और उत्तराखंड के मूल निवासियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के तृतीय, चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्ति में प्राथमिकता देने की मांग की गई। कहा कि राज्य आंदोलन में खटीमा की निर्णायक भूमिका के मद्देनजर केंद्र व राज्य के बजट में विशेष प्राथमिकता दी जाए। वहां पर राम सिंह धामी, शिवशंकर भाटिया, कैलाश भट्ट, विनोद राजपूत, कमल सिंह, सुनील कुमार आदि थे। संवाद