काशीपुर में दादा मियां की मजार पर चादर पोशी को जाते लोग।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। कानूनगोयान स्थित दादा मियां की मजार पर चादरपोशी के साथ उर्स का आगाज हुआ। इस दौरान बाबा के आस्ताने पर मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआएं की गई। कोरोना संक्रमण के चलते दादा मियां के आस्ताने पर इस साल महफिल-ए-कव्वाली का आयोजन नहीं किया गया। मजार के खिदमतगार आलम सैफी की अगुवाई में सलातों सलाम पेश किया गया।
कव्वाल जमील चिश्ती के नेतृत्व में कलाम पेश की। वहां कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा डॉ. एमए राहुल, डॉ. जफर सैफी, फरीद कुरैशी, मुमताज मंसूरी, बृजेश कादिर, गुड्डू ठेकेदार, नूर मोहम्मद, नावेद सैफी, सलमान सैफी, असलम सैफी आदि थे। रविवार की सुबह कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन होगा।