रुद्रपुर के यूनिटी लॉ कालेज में खिलाड़ियों के साथ अतिथि।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की ओर से 30 खिलाड़ियों ने स्टेडियम से छतरपुर होते हुए यूनिटी लॉ कॉलेज तक साइकिल से कोरोना जागरूकता रैली निकाली। शनिवार को साइकिल रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी ने हरी झंडी दिखाकर किया। कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों ने 12 किलोमीटर साइकिल रैली निकाली। इस दौरान बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क भी पहनाए। खिलाड़ियों ने 25वें कोरोना जागरूकता अभियान के तौर पर एक हजार किलोमीटर पूरा कर लिया है। वहां एमेनिटी पब्लिक स्कूल के एमडी सुभाष अरोरा, चेयरमैन आरपी शर्मा, प्राचार्य डॉ. कुंदन राठौर, एमएस भंडारी, डॉ. यूएस जोशी, डॉ. केएन जोशी, डॉ. बीके रंजन, सागर पाटनी, पंकज राठौर आदि थे।