फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैसियत प्रमाण पत्र पर को लेकर लेखपाल और अधिवक्ता के बीच तकरार, हंगामा

विज्ञापन
बाजपुर तहसील दफ्तर में हंगामा के बाद लगी भीड़। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। हैसियत प्रमाणपत्र पर आख्या रिपोर्ट को लेकर महिला लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद हंगामा हो गया। इससे तहसील दफ्तर में एक घंटे तक अफरातफरी रही। लेखपाल और अधिवक्ता ने समर्थकों केे साथ एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीरें दी है।
विज्ञापन

महिला लेखपाल इंदू भट्ट ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार करीब दो बजे अपने दफ्तर में राजकीय कार्य कर रही थीं। इस बीच एक अधिवक्ता ने हैसियत प्रमाणपत्र पर आख्या रिपोर्ट लगाने को कहा। इस प्रमाण पत्र पर दस्तावेज पूर्ण नहीं होने पर पहले उन्होंने आपत्ति लगा दी थी। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन करने को कहा था। जिस पर अधिवक्ता की ओर से जबरन आख्या रिपोर्ट लगाने का दबाव बनाया गया। मना करने पर अधिवक्ता ने गालीगलौच की। इस दौरान अन्य अधिवक्ताओं ने आकर भी उनके साथ अभद्रता की। वहीं, अधिवक्ता सज्जाद अली ने समर्थकों के साथ कोतवाली में तहरीर देकर एक हल्का लेखपाल पर उसके एक मुवक्किल के हैसियत प्रमाण पत्र के बारे मेें पूछताछ करने पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। तहरीर में बताया कि लेखपाल ने आवेदन पत्र को निरस्त करने की बात कही। लेखपाल ने झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, बार एसोसिएशन ने इस मामले में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रमाणपत्रों के एवज में सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप लगाया है। इधर, सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने कहा कि फिलहाल मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें