फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: साइकिल ऑन संडे से दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश

Mon, 20 Apr 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने महिला सशक्तीकरण के लिए साइकिल ऑन संडे के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं और खिलाड़ियों ने साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने के लिए भी प्रेरित किया।स्टेडियम में रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि योगा एसोसिएशन की जिला समन्वयक एवं महिला उत्पीड़न समिति की निदेशक करुणा आर्या ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों, महिलाओं को नियमित व्यायाम करने, योगासान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महिलाओं एवं खिलाड़ियों को योगासान का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

केंद्र के सहायक निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को योगासान के प्रति जागरूक कर करना था। इसके बाद महिलाओं ने स्टेडियम से मानपुर रोड पर साइकिल रैली में भाग लिया। कार्यक्रम में दो सौ महिलाओं एवं खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वहां दायित्वधारी सीमा चौहान, महिला एवं बाल सहायता समिति अध्यक्ष सरोज ठाकुर, कोच ओमप्रकाश सिंह, नीरज कुमार, पवन शर्मा, बेबी कौर, जसविंदर कौर आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें