फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालक, गुलाब, हल्दी से बनें हर्बल रंग से खेलेंगे होली

विज्ञापन
सितारगंज में हर्बल रंग तैयार करतीं महिलाएं। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। इस बार होली में केमिकल युक्त रंगों को मात देने के लिए सितारगंज की सौ महिलाएं पालक, गुलाब और हल्दी से हर्बल गुलाल तैयार कर रही हैं। जल्द ही स्थानीय बाजारों और मॉल के सामने समूह की महिलाओं की ओर से बनाया गया हर्बल रंग बिकना शुरू हो जाएगा। यह रंग रुद्रपुर स्थित सरस मार्केट में भी बिकने के लिए लाए जाएंगे।
विज्ञापन

सितारगंज ब्लॉक के महिला शक्ति ग्राम संगठन पचपेड़ा की सौ महिलाओं की ओर से होली के लिए हर्बल रंग बनाने की मुहिम शुरू हो गई है। ब्लॉक मिशन मैनेजर भावना ने बताया कि केमिकल युक्त रंग चेहरे की त्वचा को खराब कर देते हैं। हर्बल रंगों से होली खेलने वालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। बताया कि अरारोट में पालक, गुलाब का रस डालकर उसे सुखाकर हरा एवं गुलाबी रंग का गुलाल तैयार किया गया है।
वहीं, हल्दी को अरारोट में मिलाकर पीला गुलाल तैयार किया जा रहा है। बताया कि हर्बल रंग से लोगों की त्वचा में कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। बीएमएम भावना ने बताया कि मार्च के पहले हफ्ते से स्थानीय बाजारों में महिलाओं के हाथों से तैयार हर्बल रंग पहुंच जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी के माध्यम से हर्बल रंग को सरस मार्केट, बजाज कंपनी, मॉल के आगे बिकने के लिए रखा जाएगा। बताया कि हर्बल रंगों की कीमत 30 रुपये से लेकर सौ रुपये के बीच रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें