फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र में खरीदारी कई गुना है लाभकारी

विज्ञापन
पंडित पुष्पेंद्र शास्त्री, लक्ष्मी नारायण मंदिर, रुद्रपुर - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
इस बार दिवाली से सात दिन पहले सात नवंबर को नक्षत्रों के राजा पुष्य नक्षत्र का योग पड़ रहा है। यह योग आठ नवंबर की सुबह 8.45 तक रहेगा। दोनों दिनों में सोना, चांदी, वाहन, कपड़े आदि की खरीदारी पर अन्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक फल मिलेगा।
विज्ञापन

पुरोहितों के मुताबिक पुष्य नक्षत्र समृद्धि, संपत्ति व आय की निरंतर वृद्धि करने वाला है। यह योग बेहद शुभ है। बताया कि इस बार अहोई अष्टमी आठ नवंबर को पड़ रही है। संतान की दीर्घायु के लिए अहोई अष्टमी में माताएं व्रत रखती हैं। पंडित पुष्पेंद्र शास्त्री ने बताया कि अहोई अष्टमी में माताएं अहोई माता की पूजा करती हैं। अष्टमी तिथि आठ नवंबर की सुबह सात बजकर 28 मिनट से नौ नवंबर की सुबह छह बजकर 50 मिनट तक है।
- रवि पुष्य नक्षत्र में शुभ कार्य करना बहुत लाभकारी होता है। इस दिन लोग नए सामान, वाहन, कपड़े आदि बाजार से खरीद सकते हैं। यह उनके लिए अन्य दिनों के मुताबिक शुभ रहेगा। रवि पुष्य में पूजा, हवन आदि भी लोग कर सकते हैं। पंकज गौड़, पुजारी, अटरिया मंदिर।
विज्ञापन

- पुष्य नक्षत्र धनतेरस से पहले पड़ रहा है। शादी को छोड़कर इस दिन सभी शुभ काम कर सकते हैं। यह लोगों के लिए काफी शुभ रहेगा। इस दिन नया सामान खरीदने में काफी शुभ माना जाता है। पंडित पुष्पेंद्र शास्त्री, लक्ष्मी नारायण मंदिर।

पंकज गौड़, पूजारी अटरिया मंदिर, रुद्रपुर- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें