रुद्रपुर। सिडकुल चौक पर चल रहे श्रीगणेश महोत्सव में मंगलवार को भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे।
देर शाम आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद स्कूली बच्चों ने भक्ति गीतों, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां दीं।
स्थानीय कलाकारों ने भजन, लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। देर रात तक चले कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव के दौरान रोजाना भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महोत्सव के अंतिम दिन भव्य शोभायात्रा के साथ बप्पा को विदाई दी जाएगी। वहां अजय तिवारी, संजय सिंघल, अजय तिवारी, अमित गोड, संदीप सिंह,सोनू अग्रवाल रहे।