फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशान यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया श्याम महोत्सव

विज्ञापन
शक्तिफार्म में श्याम महोत्सव से पूर्व निकली निशान यात्रा। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
पंचम वार्षिक श्याम महोत्सव से पूर्व नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। टैगोरनगर दुर्गा मंदिर से शुरू हुई यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए महोत्सव स्थल सनातन धर्म मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। निशान यात्रा के दौरान बाबा श्याम जी की भव्य झांकी सजाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान थिरकते हुए श्याम भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और श्याम के भजनों पर खूब थिरके। श्याम महोत्सव में दिल्ली से आए प्रशांत सूर्यवंशी, बरेली से राम-श्याम की जोड़ी एवं खटीमा से आए उमेश हरियाणवी ने खाटूबाबा श्याम जी का संगीतमय गुणगान किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सौरभ बहुगुणा एवं विशिष्ट अतिथि शिवकुमार मित्तल ने शिरकत की। वहां अंकित मित्तल, करन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, पीयूष मित्तल, जगदीश डालमिया, वीरेंद्र अग्रवाल, आशु अग्रवाल, दीपक कालरा आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें