देवनगर और अरविंदनगर में मंगलवार को काली पूजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। छह दिवसीय महोत्सव के लिए मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शीतला पूजा और काली पूजा के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इधर, देवनगर में पूजा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
इसमें सर्वसम्मति से अनूप सरकार अध्यक्ष, राम सरकार, अमीर दास उपाध्यक्ष, दीपांकर मल्लिक सचिव, नंदकुमार मिस्त्री, रोहित विश्वास, किशन विश्वास उपसचिव, चंदन विश्वास कोषाध्यक्ष, विशाल दास, सुदीप मंडल एवं विशाल मंडल उप कोषाध्यक्ष चुने गए।
आयोजन कमेटी के अध्यक्ष अनूप सरकार ने कहा कि काली पूजा के बाद माता का जागरण, 24 एवं 25 मार्च को बांग्ला बाउल संगीत, 26, 27 एवं 28 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इधर, अरविंदनगर में 24 एवं 25 मार्च को कोलकाता के गायक कलाकार बाउल संगीत की प्रस्तुति देंगे। 26 मार्च को धार्मिक जात्रा नाटक पुष्पमाला का मंचन होगा।