नानकमत्ता दूध वाला कुआं पर शीश नवाती सिख संगत।
- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाया तथा आशीर्वाद ग्रहण किया।
शनिवार को गुजारा दूध वाला कुआं पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग में शामिल होकर गुरु महाराज से आशीर्वाद ग्रहण किया। पर्व के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को रखे गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ का शनिवार को भोग पड़ा। गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी गुरदीप सिंह पंछी के अरदास के उपरांत कड़ा प्रसाद का वितरण किया गया। पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्थे ने संगत को शब्द कीर्तन सुनाकर निहाल किया। वहां अजीत पाल सिंह, जरनैल सिंह सुनपहर, अजीत सिंह, महेंद्र सिंह ,सुखविंदर सिंह, भजन सिंह महंत, मानसिंह, दारा सिंह, कारज सिंह, दिलबाग सिंह, निरवैर सिंह संधू आदि थे।