फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरबानियां संग जिहदी भरी सी जिंदगानी, ऐसे गुरु दा जग ते होया न कोई सानी

विज्ञापन
गुरुद्वारे में कथा वाचन करते ज्ञानी साहिब सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। गुरु गोविंद सिंह जी का पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। आवास-विकास गुरुद्वारे में प्रकाश उत्सव पर धार्मिक दीवान सजाया गया। वहीं कई राज्यों से पहुंचे कथा वाचकों और जत्थों ने साध संगत को निहाल कर दिया। धार्मिक दीवान में गुरुओं की कथा सुनकर लोगों ने सत श्री अकाल का उद्घोष किया। वहीं, गुरु गोविंद सिंह के त्याग और बलिदान की कहानी सुनकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दशमेश नगर में प्रकाश पर्व मनाया गया। शहर के सभी गुरुद्वारों की प्रभात फेरी एक दिन पहले ही दशमेश नगर पहुंच गई थी। बुधवार सुबह गुरुद्वारे में धार्मिक दीवान सजाया गया। रागी जत्थों ने सबद कीर्तन कर गुरू की महिमा का बखान किया। कथा वाचक व जत्थेदारों में मुख्य रूप से भाई ओंकार सिंह, ज्ञानी साहिब सिंह, भाई महिताब सिंह, भाई जोरावर सिंह, भाई करमजीत सिंह, भाई रेशम सिंह, भाई हरविंदर सिंह, भाई गुरविंदर सिंह, भाई कुलवंत सिंह, भाई कुलजीत सिंह, ज्ञानी दर्शन सिंह आदि ने गुरु गोविंद सिंह व अन्य गुरुओं की कथा सुनाई।
कुरबानियां संग जिहदी भरी सी जिंदगानी, ऐसे गुरू दा जग ते होया न कोई सानी जैसे उद्बोधन लोगों ने सुने। सुबह से लेकर शाम तक शहर व आस-पास के क्षेत्रों से लोग गुरु ग्रंथ साहिब को मत्था टेकने के लिए पहुंचते रहे। इस बार लंगर का आयोजन गुरुद्वारे के पीछे पार्क में किया गया। इस दौरान गुरुद्वारे के प्रयंधक सोमपाल सिंह अरोरा, बलविंदर सिंह, चन्नन सिंह, राजन सिंह, भजन सिंह, कुलजीत सिंह, अवतार सिंह, गुरदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरमुख सिंह आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।

गुरुद्वारे में कथा श्रवण करते पुरुष।- फोटो : RUDRAPUR

गुरुद्वारे में कथा श्रवण करतीं महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें