फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखों के सातवें गुरु हरराय साहिब का मनाया प्रकाश पर्व

विज्ञापन
रुद्रपुर आदर्श कालोनी गुरुद्वारे में गुरु की महिमा का बखान करते ग्रंथी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
सिखों के सातवें गुरु हरराय साहिब के प्रकाश पर्व पर आदर्श कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में धार्मिक दीवान सजाया गया। रागी जत्थों ने सबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। महिला सतसंगियों ने गुरुवाणी शबद गायन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गुरमीत सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कथावाचक गुरपेज सिंह ने गुरु की महिमा का बखान कर बताया कि गुरु हरराय साहिब ने धर्म की कीर्ति और परमात्मा का नाम जपने और मानव के उत्थान के लिए दवाखाना खोला था। इसमें लोगों के रोगों का निशुल्क इलाज किया गया। उस दौरान बादशाह शाहजहां का पुत्र दारासिकोह बीमार हो गया था। तब गुरु हरराय साहिब ने उसका इलाज कर स्वस्थ किया था।
उसके बाद दारासिकोह भी गुरु का भक्त बन गया था। बताया कि गुरु राय साहिब अपने पूरे जीवन में लोगों को सत्य की राह पर चलने का उपदेश देते रहे। इस दौरान अटूट लंगर भी बरता गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी आदर्श कॉलोनी व नानक नामलेवा संगत कारसेवा में जुटी रही।

रुद्रपुर के आदर्श कालोनी गुरुद्वारे में गुरु पर्व पर सजा धार्मिक दीवान।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें