खटीमा में आरपी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर केक काटते बच्चे एवं प्रबंधन कमेटी के लोग।
- फोटो : KHATIMA
आरपी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने केक काटने और पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।
स्कूल प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष रंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में वक्ताओं ने पं. नेहरु की जीवनी पर प्रकाश डाला। वहां प्रबंध समिति सदस्य सुनील रैदानी, राकेश गुंबर, बिल्लू, डॉ.एएस मल्ली, पूर्व प्रधानाचार्य सुदर्शन वर्मा, प्रधानाचार्य रचना गुप्ता, हेमा गुणवंत, पुष्पा अग्रवाल, शशि शाही, साक्षी चंद, भगवती कल्याण, दीप माला श्रीवास्तव, ललिता यादव, श्याम सिंह राणा आदि थे। संवाद