खटीमा के बंडिया में थरुवाटी होली प्रस्तुत करते थारु समाज के लोग।
- फोटो : KHATIMA
थारु जनजाति समाज की विलुप्त स्थिति में चल रही थरुवाटी होली को मंच के माध्यम से उकेरने का काम थारु सांस्कृतिक विकास समिति अध्यक्ष बंटी सिंह राणा क्षेत्र जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कर रहे हैं।
ग्राम सभा बंडिया स्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजना मौर्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय मौर्य के आवास पर थरुवाटी होली गाकर थारु समाज के होल्यारों ने खूब रंग जमाया। बाबा नंद के द्वारे धूम मची है ऐसी होरी। बजाय जइयो रे मेरे अंगना में बंसिया बजाय जइयो रे आदि बोलों पर थारु समाज के युवक एवं युवतियों ने दोनों हाथों में रुमाल लेकर खूब नृत्य के साथ होली गाई। कार्यक्रम प्रभारी बंटी सिंह राणा, रविंद्र सिंह राणा ने विधायक पुष्कर सिंह धामी, अजय मौर्य, शौभनाथ मौर्य, रिंकू राणा, ज्योति राणा, आसना राणा, सचिन राणा, आदेश सिंह राणा, लक्ष्मण सिंह राणा आदि ने खूब रंग जमाया। (संवाद)