फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा पर निकले जितेंद्र

Sat, 12 Jul 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। मोहल्ला नेतानगर निवासी जितेंद्र सैनी सावन के पहले दिन साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम के दर्शन के लिए रवाना हो गए हैं। वह देश के अलग-अलग कोनों तक अपनी साइकिल से यात्रा पूरी करेंगे। उन्होंने बताया कि सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, भीमाशंकर, विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम और घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। इसके बाद यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ की यात्रा करेंगे। लोगों ने जितेंद्र सैनी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। वह यह यात्रा लगभग एक साल में पूरी करेंगे। बता दें कि जितेंद्र सैनी एक जून 2025 को कौशल्यपुरी से केदारनाथ दर्शन के लिए 12 दिनों में दंड पथ यात्रा कर चुके हैं। उनका स्वागत करने के लिए पंडित दीपक शर्मा, चेयरमैन राजीव सैनी, सोमपाल सैनी, करन सैनी, मुकेश सैनी, बिट्टू, राजू सैनी, राजपाल सैनी आदि पहुंचे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें