फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: केलाखेड़ा गुरुद्वारा साहिब में गुरमत कार्यशाला का आयोजन

Wed, 07 May 2025 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार को एक दिवसीय गुरमत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नई दिल्ली मालवीय नगर से आए कथा वाचक भाई मनविंदर पाल सिंह ने संगत को गुरबाणी उच्चारण और व्याकरण की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान भाई मनविंदर पाल सिंह ने संगत को गुरबाणी उच्चारण के नियम बताते हुए कहा कि गुरबाणी को शुद्ध विश्राम देकर और समझकर ध्यान से पढ़ना चाहिए। कार्यशाला के उपरांत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से दिल्ली से आए भाई मनविंदर पाल सिंह, गुरुचरण सिंह और हरविंदर सिंह को सम्मानित किया गया। वहां एसजीपीसी अमृतसर के उत्तराखंड प्रचारक भाई हरजिंदर सिंह, नरेश सिंह, हरजीत सिंह, हरबंस कौर, सहजपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें