फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर निकाली भव्य कलश यात्रा

विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी में कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने मंदिरों में मां शैलपुत्री की आराधना की। पूजा अर्चना के लिए शहर और आसपास क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। कोरोना संक्रमण के चलते कुछ लोगों ने घर पर रहकर ही मां की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही लोग शहर के द्रोणसागर स्थित कृष्ण राधा मंदिर, चैती बाल सुंदरी मंदिर, गिरीताल स्थित देवी मंदिर, चामुंडा मंदिर, दुर्गा मंदिर, जागेश्वर मंदिर और गीता भवन मंदिर में पहुंचने लगे थे। कुछ मंदिरों में भीड़ अधिक होने पर लोगों को कतार में खड़ा होना पड़ा। इधर, जसपुर में भी लोगों ने काली माता मंदिर, बड़ा शिव मंदिर, ठाकुर मंदिर में पहुंचकर मां की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने मंदिरों में भजन कीर्तन किए। पूजा सामग्री की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। लोगों ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई भी दी।
सुल्तानपुर पट्टी में भी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। 51 महिलाओं की टोली ने कोसी नदी से जल भरकर गाजे बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली। यात्रा के बाद पंडित शिवकुमार शर्मा और पंडित विरेंद्र शर्मा ने मोहल्ला शिवनगर स्थित माता मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान गणेश, हनुमान, शंकर, शेरावाली माता और सरस्वती माता के मूर्तियां स्थापित कीं।
विज्ञापन

पंडित शिवकुमार शर्मा ने बताया कि नवमी के दिन मंदिर में कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवी, निर्मला देवी, उर्मिला, कविता, रीना, सरोज, शांति, यशोदा, उषा, सुमन, कमला आदि थी।
नवरात्र पर निकाली भव्य कलश यात्रा
बाजपुर। नवरात्र (हिंदू नववर्ष) के शुभारंभ पर श्री हनुमान सेवा संकीर्तन मंडल की ओर से श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
मंगलवार को अनाज मंडी परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर से कलश यात्रा शुरू होकर मुख्य मार्ग, भगत सिंह चौक, रामराज रोड, पहाड़ी कॉलोनी होते हुए मोहल्ला बांकेनगर में संकटमोचन श्री बालाजी घाटा मंदिर पहुंची। यहां महिलाओं ने अपने-अपने कलश स्थापित किए।
इस दौरान श्रद्धालु माता के भजनों पर जमकर झूमे। मंदिर पुजारी कुलदीप सैनी ने बताया कि मंदिर परिसर में रोजाना शाम 7:30 बजे दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। समापन रामनवमी 21 अप्रैल को हवन और कन्या पूजन के साथ किया जाएगा। वहां गीता चंद्रा, साधना द्विवेदी, कुसुम सैनी, आभा तिलारा, लता, गोयल, शैली सरना, नेहा कालरा, अंजू भारती आदि थे। इधर नवरात्र पर नगर के तीन मंदिर, शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। (संवाद)

जसपुर में पूजन सामग्री खरीदते लोग।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर चैती मंदिर में नवरात्र पर पूजा-अर्चना करते लोग।- फोटो : KASHIPUR

बाजपुर में कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें