बाजपुर के मोहल्ला मुंडिया पिस्तौर के समीप स्थित दरगाह।
- फोटो : BAZPUR
दरगाह हजरत दादा मियां, हजरत सूखा शाह मियां के 70 वें पांच दिनी उर्स के तीसरे दिन बुधवार को दरगाह पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दरगाह पर श्रद्धालुओं ने चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगी। उर्स में बाहर से आने वाले लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है।
दरगाह के सेवादार मुजफ्फर अली ने बताया कि आठ अप्रैल को रात नौ बजे से महफिल ए कव्वाली का प्रोग्राम होगा जिसमें फरीद कव्वाल और जुल्फिकार कव्वाल मुरादाबाद से पहुंच रहे हैं। उर्स का समापन शुक्रवार सुबह 10 बजे कुल शरीफ के साथ होगा। उर्स के चलते दरगाह परिसर में मेला भी लगा है। (संवाद)