बाजपुर में पर्वतीय समाज की बैठकी होली में गायन करतीं महिलाएं।
- फोटो : BAZPUR
पर्वतीय समाज की ओर से मंगलवार शाम को हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांतीय महामंत्री लक्ष्मण सिंह नेगी के आवास पर बैठकी होली का आयोजन किया गया।
इस दौरान महिला होल्यारों ने मांठु-मांठ जुला में होली खेलुलो, हरि धरे मुकुट, खेले होली, भागा रे भागा रे नंदलाला आदि गीतों का गायन किया। होली के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य भी किया। मौके पर सरिता नेगी, ऋतु नेगी, हेमा मियान, संगीता जोशी, राधा उपाध्याय, नेहा जोशी, दीपा नयाल, पार्वती जोशी, चेतना कंसल, मनीष भट्ट, मालती, मीरा, दीपा, देवकी देवी आदि थीं। (संवाद)