फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों से उत्तरायणी महोत्सव का आगाज

Mon, 14 Jan 2019 12:25 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
सितारगंज उत्तरायणी मेले में पहाड़ी नृत्य करतीं महिला कलाकार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तरायणी मेले का रविवार को रामलीला मैदान में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित लोकनृत्य पेश किए गए। वहीं, लोकगायक प्रियंका राजन ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


 
दो दिनी उत्तरायणी मेले का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे व कार्यक्रम के संयोजक गोपाल बिष्ट ने किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों को अपनी संस्कृति को पहचानने का मौका मिलता है। वहीं, गोपाल बिष्ट ने बताया कि मेले में प्रस्तुति देने पहाड़ी क्षेत्र से काफी कलाकार आए हैं।

संस्कार लोक कला केंद्र से आए लोगों ने मेले में प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। गायक महिपाल मेहता के गानों पर लोगों झूमने लगे। कार्यक्रम के निर्देशक प्रकाश बिष्ट ने बताया कि संस्कार लोक कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून आगमन पर भी प्रस्तुति दी थी। इन प्रस्तुतियों को की लोगों ने काफी सराहना की। वहां शीला, ललित बिष्ट, कमलेश कुमार, अमर बोरा, नवीन चंद्र आदि थे।  
विज्ञापन

इनसेट 
ग्रामीण क्षेत्रों से भी पहुंचे लोग 
सितारगंज। उत्तरायणी मेले को देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लोग में भी खासा उत्साह दिखा। रामलीला मैदान में कार्यक्रम को देखने के लिए दूर-दराज के इलाकों से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखंड की अनोखी छटा देखने को मिली। लोगों को अपनी संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिला।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें