फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 350 वें शहीदी पर्व को समर्पित आसाम से नगर कीर्तन आज पहुंचेगा गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब

Sat, 06 Sep 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने स्वागत की तैयारियां की पूर्ण
विज्ञापन




नानकमत्ता। नौवें गुरु तेग बहादुर, भाई सती दास, भाई मती दास व भाई दयाला के 350वें शहादत को समर्पित असम से शुरू नगर कीर्तन शनिवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचेगा। शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में बैठक में नगर कीर्तन के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया। महासचिव अमरजीत सिंह ने बताया कि नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर, भाई सती दास,भाई मती दास व भाई दयाला के 350 वें शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन पंच प्यारों की अगुवाई में असम के गुरुद्वारा धोवडी साहिब से शुरू हुआ है। नगर कीर्तन शनिवार को यूपी के पीलीभीत के गुरुद्वारा गोमती नगर पूरनपुर से नानकमत्ता साहिब पहुंचेगा। नगर कीर्तन का रात्रि विश्राम यहीं होगा। सात सितंबर को नगर कीर्तन सितारगंज अमरिया होते हुए बरेली पहुंचेगा। वहां सचिव हरभजन सिंह, कुलदीप सिंह पन्नू, गुरवंत सिंह, गुरदयाल सिंह, प्रकाश सिंह, देवेन्द्र सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह, रंजीत सिंह ढिल्लों, सुखवंत सिंह,बलदेव सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें