फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बारावफात पर निकाला गया जुलूस, जगह-जगह स्वागत

Sat, 06 Sep 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज/किच्छा/गदरपुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब जयंती पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न नगरों में बारावफात पर जुलूस निकाला गया। जामा मस्जिद के समीप जलसे में धार्मिक गुरुओं ने इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगंबर साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। जुलूस का जगह-जगह स्वागत हुआ। जलसा कमेटी ने नगरों को झालरों से सजाया था।
विज्ञापन

सितारगंज में शुक्रवार सुबह सिडकुल रोड स्थित जामा मस्जिद से शुरू जुलूस ए मोहम्मदी किच्छा मार्ग, अमरिया चौक, खटीमा मार्ग होते हुए जामा मस्जिद में संपन्न हुआ। उलेमा पैगंबर साहब के बताए मार्ग पर चलने की अपील कर रहे थे।
विज्ञापन

यहां शमशुल हक, जिलानी अंसारी, सरफराज अहमद, दानिश अंसारी, बबलू हसन, सलीम रिजवी, सैयद मुन्ने मियां आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें