फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर में कोरोना रोकथाम को निकाली गई हवन यज्ञ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने कोविड गाइडलाइन के तहत नगर क्षेत्र में हवन-यज्ञ यात्रा निकाली। बुधवार को नगर के मोहल्ला संजय कॉलोनी स्थित श्री बालाजी घाटा मंदिर के पुजारी अजय शुक्ला और अभय शुक्ला ने मंदिर में हवन कर कोरोना से निजात दिलाने की प्रार्थना की। उसके बाद हवन-कुंड को एक वाहन में रखकर पूरे शहर में घुमाया गया। हवन यात्रा को रामराज रोड, हल्द्वानी बस स्टैंड, रामपुर रोड, सुभाष नगर, पहाड़ी कॉलोनी, भौना बिराहा रोड सहित पूरे शहर में घुमाया गया। मंदिर जाकर हवन-यज्ञ यात्रा का समापन किया गया। पुजारी ने बताया कि हवन यज्ञ के धुएं से वायु शुद्ध होगी। मंदिर कमेटी अध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने बताया कि हवन यज्ञ की महक और सुगंध से कोरोना का खात्मा होगा। जरूरत पड़ने पर हवन-यज्ञ किया जाएगा। वहां श्याम लाल गर्ग, विरेंद्र सिंघल, दीपक शर्मा, हिमांशु नेगी, तरसेम गर्ग, देवेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें