18 और 20 कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने अपनी-अपनी रेजीमेंट का स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया। पूर्व सैनिकों ने रेजीमेंट की गौरव गाथा सुनाई।
18 कुमाऊं रेजीमेंट के 45वें स्थापना दिवस पर एक रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका, गौरव सेनानी संगठन अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी एवं विनोद जोशी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आज भी हम अग्रिम मोर्चों पर जाने को तैयार हैं।
विधायक डॉ. राणा ने पूर्व सैनिकों के जज्बे को सलाम करते हुए नव वर्ष की बधाई दी। संगठन अध्यक्ष खनका एवं धामी ने सैनिकों के हित में किए गए कार्यों की जानकारियां लीं। इस मौके पर मनोहर सिंह मेहरा, गोविंद बल्लभ, केशर सिंह, जवाहर सिंह, राम दत्त, छत्तर सिंह, नारायण सिंह, करम सिंह, श्याम सिंह, पुष्कर कापड़ी आदि ने देश सेवा के अनुभव साझा किए।
इधर 20 कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने अपनी रेजीमेंट का 41वां स्थापना दिवस थारू विकास भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने अपनी रेजीमेंट के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। ऑनरेरी कैप्टन रुद्र सिंह ने पूर्व सैनिकों को रेजीमेंट स्थापना एवं नव वर्ष की बधाई देते हुए 20 कुमाऊं रेजीमेंट की गौरव गाथा सुनाई। इस दौरान पूर्व सैनिक कुमाऊंनी एवं गढ़वाली गीतों पर जमकर थिरके।
कार्यक्रम में नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, शक्तिफार्म, सितारगंज, नानकमत्ता, पिथौरागढ़, चंपावत, टनकपुर, बनबसा व बरेली से पूर्व सैनिकों ने शिरकत की। वहां सूबेदार राजेंद्र धामी, नायक बलवीर सिंह बॉबी, लाल सिंह, बहादुर धामी, शेर सिंह, किशन, अशोक, गोविंद, मुकेश चंद, रमेश, धन सिंह आदि थे।
खटीमा के थारू विकास भवन में बीस कुमाऊं रेजीमेंट का स्थापना दिवस की खुशी पर थिरकते बीस कुमाऊं रेजी- फोटो : KHATIMA