खटीमा के झनकट में सड़ासडिया शिव मंदिर में भजन कीर्तन करते सेवा प्रकल्प संस्थान पदाधिकारी।
- फोटो : KHATIMA
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबंध सेवा प्रकल्प संस्थान एवं बारह राणा स्मारक समिति, थारु युवा मंच की ओर से ग्राम सड़ासड़िया में शिव मूर्ति स्थापित की गई और धर्म संस्कृति संरक्षण कार्य आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाल चंद राजपूत ने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यों से अवगत कराया। सेवा प्रकल्प संस्थान के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह राणा, युवा मंच के अधिवक्ता एवं कोषाध्यक्ष दीपू राणा, पवन सिंह राणा, तिरदेवी राणा, सुभाष कुशवाहा आदि ने धर्म संस्कृति संरक्षण पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन राजवीर राणा ने किया।