काशीपुर के कुंडेश्वरी में विजेताओं के साथ मुख्य अतिथि।
- फोटो : KASHIPUR
नेहरू युवा केंद्र की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खूब धूम रही। कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। बुधवार को कुंडेश्वरी स्थित पंचायत घर में कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान चंद्रकांता चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष आयु के किशोरों और युवाओं ने प्रतिभाग कर विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें अलीना प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, आयुषी तृतीय स्थान पर रहीं। ग्राम प्रधान चंद्रकांता ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संगठन के स्वयंसेवी कीर्ति यादव ने युवा और बच्चों को मास्क बांटे। उन्होंने युवाओं को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के प्रति भी जागरूक किया। वहां कीर्ति यादव, कांति देवी, राधा, प्यारी शर्मा, बबीता, पूजा भावना, खुशी, राना कार्की, जतिन कांबोज आदि मौजूद थे।