फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्याक्रमों के साथ संपन्न हुआ चंद्रावती कॉलेज का एनएसएस शिविर

विज्ञापन
एनएसएस शिविर के समापन कार्यक्रम में उपस्थित मेयर व अन्य लोग। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में चल रहा सात दिनी एनएसएस शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेवी छात्राओं ने महेशपुरा और जीत कॉलोनी में लोगों को मतदान, स्वच्छता, कोरोना टीकाकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण आदि के बारे में जागरूक किया। मुख्य अतिथि मेयर ऊषा चौधरी और विशिष्ट अतिथि पं. जीबी पंत शिक्षा समिति की अध्यक्ष विमला गुड़िया रहीं। इस मौके कपर बीएड विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर रेखा शर्मा को पुरस्कृत किया गया। वहां पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजलि गोस्वामी, प्राचार्या डॉ. कीर्ति पंत, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, दीक्षा मेहरा, डॉ. मंजु सिंह, रमा अरोरा, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. रंजना आदि थे।
विज्ञापन

एनएसएस का सात दिनी शिविर शुरू
सितारगंज। कल्याणपुर गांव में लगे सात दिनी एनएसएस शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. सुभाष वर्मा और विशिष्ट अतिथि आदित्य पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जीवन जोशी ने किया। वहां पर डॉ. अनीता नेगी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजविंदर कौर, आयुषी, यशोदा, चंद्रा बिष्ट, दीक्षा, राजू, कल्पना कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें