किच्छा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व को आवास विकास काॅलोनी के श्री गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया। सोमवार सुबह गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के भोग के बाद दीवान सजाया गया। कीर्तन दरबार में रागी कुलदीप सिंह ने संगत को गुरुवाणी का पाठ सुनाया। प्रमुख ग्रंथी अंग्रेज सिंह व हजूरी रागी जत्थे के भाई विरेंद्र सिंह ने संगत को कीर्तन से निहाल किया। इस मौके पर दिन में लंगर चलता रहा। यहां पर अवतार सिंह कालरा, सतवंत सिंह, हरजीत सिंह कपूर, रक्षपाल सिंह, राज कौर, हरजीत कौर आदि मौजूद रहे।