फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डिस्टलरी से शराब चोरी का वीडियो वायरल

Tue, 02 Sep 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। दो दिन से सोशल मीडिया पर चीनी मिल की डिस्टलरी से शराब चोरी किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी क्षेत्र में खूब चर्चा है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शराब चोरी को लेकर मिल परिसर में भी खलबली मची है। एक दूसरे को कानाफूसी कर रहे हैं। बताते हैं कि डिस्टलरी से शराब बोतल चोरी करने का वीडियो भी किसी कर्मचारी ने बनाया है। चीनी मिल महाप्रबंधक का कार्यभार देख रही एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने बताया कि शराब चोरी का वीडियो वायरल होने का मामला उनके संज्ञान में आया है। डिस्टलरी से शराब चोरी होना गंभीर विषय है। घटना से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें