काशीपुर। एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा धर्मार्थ सेवा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय सत्संग आयोजित किया गया। सत्संग के दूसरे दिन बाबा फुलसंदे वालों ने कहा जो धर्म आचरण को नहीं जानता, जिसकी श्रद्धा अस्थिर है उसकी बुद्धि भी पूर्ण नहीं हो सकती न उसे सुख प्राप्त हो सकता है। रामलीला के बड़े सभागार में बाबा फुलसंदे वालों ने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य क्रोध में बहुत कुछ अनर्थ कर डालता है। मन को जीत लेने पर ही जीवन की रक्षा हो पाती है। वहां प्रदीप कुमार मिश्रा, ऋषिपाल सिंह बैरागी, राजीव राठी, विजेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, मनोज चौधरी, राजेंद्र सिंह आदि रहे।