जसपुर में निर्धन कन्याओं को विवाह के बाद आर्शीवाद देते वीर सावरकर समिति के लोग।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। वीर सावरकर समिति की सदस्यों ने पांच निर्धन कन्याओं का विवाह कराया। बुधवार सुबह पांच बरातें राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में पहुंची जहां समिति की महिला सदस्यों ने धूमधाम से पांचों निर्धन कन्याओं का विवाह करा कर श्री अग्रवाल सभा प्रांगण में बारातियों को भोजन कराया। विधायक आदेश चौहान और डॉ यूनुस चौधरी ने भी यहां पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद दिया। समिति सदस्यों ने वहीं से कन्याओं को दान दहेज और सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद देकर विदा किया। वहां पर समिति अध्यक्षा गीता अरोरा, हरप्रीत सिंह हैप्पी, वैशाली अरोरा, परविंदर कौर, मृदुला चौहान, रेनू सिंह, निशा अरोरा आदि थे।