गांव चकरपुर स्थित शिव मंदिर में आठ दिनी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा जारी है। चौथे दिन कथा व्यास आचार्य प्रमोद जोशी ने कलियुग प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान को धन, पद और प्रतिष्ठा से नहीं बांधा जा सकता।
विज्ञापन
वह तो सिर्फ प्रेम में बंधते हैं। इस मौके पर भजनों की भी प्रस्तुति दी गई। वहां पर पंकज पांडेय, प्रशांत, ललित जोशी, संजय, परविंदर, राधेश्याम, खन्नू, अशोक, छत्रपाल आदि थे। (संवाद)