केलाखेड़ा माता मंदिर में भंडारे के शुभारंभ पर कन्याओं को भोजन कराते श्रद्धालु।
- फोटो : BAZPUR
नवरात्र के समापन पर रविवार को गांव बैंतखेड़ी स्थित काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मौके पर पंडित ओमकार नाथ, हरि सिंह, किशन सिंह, रमेश सिंह, पान सिंह, कल्लू सिंह, सियाराम सिंह, महेंद्र सिंह, लक्ष्मी देवी, माया देवी ,सोमवती देेवी आदि थे। इधर गांव चकरपुर स्थित शिव मंदिर में भी भंडारे का आयोजन किया गया।
केलाखेड़ा नगर में स्थित दुर्गा माता मंदिर में नवरात्र के समापन पर पंडित लक्ष्मी नारायण ने श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की। मौके पर वीना कालरा, कांता यादव, नीतू सक्सेना, रितु खुराना, शालिनी, मीना कालरा, मंजू वर्मा, एकता, अजय कालरा, संजय वर्मा, अनिल कालरा, सहज, प्रताप सिंह, कमलेश देवी आदि थे। संवाद