फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में पांच साल बाद भी नहीं लगी सीटी स्कैन मशीन

Thu, 22 Oct 2026 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एलडी भट्ट उप जिला अस्पताल में पांच साल बीतने के बाद भी सीटी स्कैन मशीन नहीं लग सकी है। मरीजों को जांच कराने के लिए निजी सेंटरों में जाना पड़ रहा है। निजी केंद्रों की महंगी जांच कराने में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फरवरी 2021 में काशीपुर उप जिला और रुद्रपुर जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने का प्रस्ताव नीति आयोग को भेजा गया था। दोनों चिकित्सालयों में मशीन लगाने को मंजूरी मिलने के बाद जिला अस्पताल रुद्रपुर में सीटी स्कैन लग चुकी है लेकिन काशीपुर में अब तक भी मशीन नहीं लगी है। इस कारण सिर की चोट, कैंसर, फेफड़े और पेट संबंधी जांच कराने के लिए मरीजों को रुद्रपुर या निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों की दौड़ लगानी पड़ रही है। अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे में भी बीमारी पकड़ में नहीं आने पर डॉक्टर मरीजों को सीटी स्कैन जांच लिखते हैं लेकिन मशीन नहीं होने के कारण मरीजों को बाहर से जांच कराने को कहा जाता है। प्राइवेट सेंटर में लोगों को चार-पांच हजार रुपये तक जांच कराने के लिए खर्च करना पड़ता है।
कोट....
काशीपुर उप जिला अस्पताल में डीएम ने सीएसआर माध्यम से सीटी स्कैन मशीन लगवाने का आश्वासन दिया था। इसके अलावा एक प्रस्ताव शासन को भी भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद ही मशीन लगाई जाएगी। - डॉ. केके अग्रवाल, निदेशक, कुमाऊं मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें