फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गोटिया में सीएससी सेंटरों में छापेमारी, बैनर हटाया

Tue, 09 Dec 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। डीएम के निर्देशों के क्रम में सोमवार को प्रशासन की टीम ने इस्लाम नगर गोटिया में संचालित जन सेवा सेंटरों में छापामारी की। निरीक्षण के दौरान एक सीएससी केंद्र को अली मोहम्मद सैफ संचालित करता मिला। वहां पर सीएससी का मनोग्राम भी लगाया गया था। पूछताछ करने पर उसने बताया गया कि उसका भाई यह केंद्र का संचालन करता है जिसके बाद प्रशासन की टीम ने उक्त दुकान में लगे बैनर को हटाया। इसके अलावा प्रशासन की टीम चिश्ती जन सेवा केंद्र इस्लामनगर और कासिम फरीद जन सेवा केंद्र में भी छापामारी के लिए पहुंची लेकिन दोनों बंद मिली। दोनों सीएससी आईडी बंद करने की कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर एसडीएम तुषार सैनी, दीवान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें