फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जसपुर में मुंडन संस्कार में उमड़ी आस्था की भीड़

Wed, 22 Apr 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विशेष मुहूर्त में नौ वर्ष बाद दिखा श्रद्धालुओं में उत्साह
विज्ञापन

जसपुर। माता मंदिर में वैसाख मास की शुक्ल पक्ष पंचमी पर मुंडन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नो वर्ष बाद विशेष मुहूर्त पड़ने से श्रद्धालुओं में इसमें उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
मंदिर समिति की ओर से जोशी शमशान घाट में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को हवन पूजन और विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। इस दौरान माता रानी से मनोकामनाएं मांगी गई। इस अवसर पर लगभग सौ बच्चों का मुंडन संस्कार संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के संरक्षक धर्मवीर जोशी ने बताया कि वैसाख मास की शुक्ल पक्ष पंचमी का यह शुभ मुहूर्त नौ वर्ष बाद प्राप्त हुआ है। धार्मिक दृष्टि से इसे विशेष महत्व है। वहां डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, विजय जोशी, अध्यक्ष मनोज जोशी, महामंत्री पीयूष जोशी, कोषाध्यक्ष हिमांशु जोशी, अनिल जोशी, महेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, नरेंद्र जोशी आदि थे। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें