फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चीनी मिल में उत्तरायणी पर्व पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। उमंग सांस्कृतिक समिति की ओर से चीनी मिल मैदान में आयोजित उत्तरायणी कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ और बंडिया के पूर्व प्रधान दलीप सिंह बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में गायक कैलाश कुमार, गजेंद्र राणा, इंद्र सिंह बनेती और ममता आर्या ने अपने गीतों पर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। राणा के मंच पर आने पर पांडाल में बैठे सभी लोग मंच के सामने गोला बनाकर नाचने लगे। कार्यक्रम में सबसे पहले गजेंद्र ने गणेश वंदना से की। इस मौके पर ममता ने जय हो चंदा देवी, मन भरी बना लागो के अलावा कुमांउनी संस्कृति पर आधारित गीत गाए। वहां ईडी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, बबलू चौधरी, गुलशन सिंधी, जीवन जोशी, संजय बिष्ट, अजय तिवारी आदि थे। संवद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें