बाजपुर। फल बेचने वाले ग्रामीण के बेटे का रक्षा मंत्रालय लखनऊ में टेक्निशियन ग्रुप सी में चयन हुआ है।
गांव महेशपुरा निवासी सौराज सिंह पासी दोराहा चौक हाईवे पर फल का ठेला लगाते हैं। उनके बेटे राहुल ने कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई गांव के स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हाईस्कूल ओर इंटरमीडिएट किया। उसने काशीपुर आईटीआई किया। राहुल का रक्षा मंत्रालय लखनऊ टेक्निशियन ग्रुप सी में चयन होने पर परिवार सहित पूरे गांव में खुशी की लहर है। राहुल ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राहुल माता रसना देवी गृहिणी हैं। छह भाई-बहनों में राहुल सबसे छोटे हैं।