फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कलक्ट्रेट में हुई मारपीट मामले में क्रास केस दर्ज

Wed, 25 Dec 2024 09:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। कलक्ट्रेट परिसर में पुश्तैनी जमीन के विवाद में दो भाइयों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


दुर्गापुर थाना कुंडा काशीपुर निवासी हरनाम सिंह ने दी तहरीर में बताया था कि उसका भाई गुरमुख सिंह से पुश्तैनी जमीन का विवाद रुद्रपुर कोर्ट में चल रहा है। इसका सोमवार को फैसला आया था। उसका (हरनाम सिंह) पुत्र बलजीत सिंह कागजात की फोटो काॅपी कराके लौट रहा था। इसी दौरान कलक्ट्रेट परिसर में गुरमुख अपने साथियों हरमीत सिंह, पलविंदर सिंह आए और उसके पुत्र बलजीत पर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह लोग उसे उठाकर गाड़ी में अपहरण कर ले जाने लगे।
पुलिस ने आरोपी गुरमुख सिंह, पलविंदर सिंह, हरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वहीं गुरमुख सिंह ने बताया कि सोमवार को वह निर्वाचन कार्यालय गए थे। जहां से करीब ढाई बजे वह घर जाने के लिए गाड़ी पर बैठे थे। इसी दौरान दुर्गापुर निवासी बलजीत सिंह, गुरमेल सिंह, हरनाम सिंह, जसवंत सिंह और किलावली निवासी हरजोग सिंह, चेतन, मोहन सिंह ने उसके साथ गाली गलौच की। कहा कि जमीनी विवाद के कारण उक्त लोग रंजिश रखते हैं। पुलिस ने आरोपी बलजीत सिंह, गुरमेल सिंह, हरनाम सिंह, जसवंत सिंह, हरजोग सिंह, चेतन, मोहन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें